शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बेची हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एनएसई में 5% हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी (22,50,000 इक्विटी शेयर) मॉरिशस की वेरासिटी इंवेस्टमेंट्स को 4,050 रुपये प्रति शेयर कुल 911 करोड़ रुपये में बेची है। इसके बाद कंपनी की एनएसई में हिस्सेदारी घट कर 5.19% रह गयी है। इसके अलावा कंपनी की सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की भी एनएसई में 4.33% हिस्सेदारी है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव रहने के बावजूद यह लाल रेखा से ऊपर ही रहा। कल यह बढ़त के साथ खुलने के बाद 1.00 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 219.65 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 220.95 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 218.90 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!