शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट इंडस्ट्रीज (Jubilant Industries) की सहायक कंपनी ने रोका उत्पादन

जुबिलेंट इंडस्ट्रीज (Jubilant Industries) की सहायक कंपनी जुबिलेंट एग्री ऐंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने अपने राजस्थान स्थित संयंत्र में अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है।

कंपनी के प्रबंधन ने प्रतिकूल बाजार परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाया है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में इस संयंत्र से कंपनी को 4.01 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो कि कंपनी के कुल राजस्व का 0.66% है।
बीएसई में शुक्रवार को जुबिलेंट इंडस्ट्रीज का शेयर शुरुआती कारोबार में सपाट रहा और फिर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में यह 2.50 रुपये या 1.47% की बढ़त के साथ 172.90 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 170.00 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 178.60 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख