शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) की सहायक कंपनी ने बेचे शेयर

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) की सहायक कंपनी सैम्सरा प्रॉपर्टीज ने 51,75,000 क्लास ‘ए’ कॉमन शेयर बेच दिये हैं।

कंपनी ने बेलमंड के इन 51,75,000 शेयरों (कुल शेयरों के 5.1%) को प्रति 0.01 डॉलर कुल 4.95 करोड़ डॉलर में कर्ज को कम करने के लिए बेचा है। इस बिकवाली के बाद सैम्सरा प्रॉपर्टीज के पास बेलमंड के केवल 0.44% क्लास ‘ए’ कॉमन शेयर बचे हैं।
बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार करता रहा। बढ़त के साथ खुल कर कारोबार के अंत में यह 2.40 रुपये या 1.89% की मजबूती के साथ 129.50 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 131.40 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 128.30 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!