शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) की चुकता पूँजी हुई 3,23,58,55,480 रुपये

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) की चुकता पूँजी 3,23,57,03,240 रुपये से बढ़ कर 3,23,58,55,480 रुपये हो गयी है।

दरअसल कंपनी ने 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 15,224 इक्विटी शेयर कंपनी की कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2007 के तहत आवंटित किये हैं। इसके बाद कंपनी की चुकता पूँजी में बढ़त हुई है।
बीएसई में महिंद्रा सीआईई के शेयर में शुक्रवार को गिरावट का दौर रहा। बढ़त के साथ खुल कर यह लगातार गिरता रहा और कारोबार के अंत में 1.50 रुपये या 0.84% की गिरावट के साथ 176.75 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 180.60 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 176.35 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!