शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 53,375 इक्विटी शेयर 100 रुपये प्रति मूल्य पर आवंटित किये हैं। कंपनी ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2014 के तहत आवंटित किया है। इसके साथ ही कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 15,46,86,950 रुपये से बढ़ कर 15,52,20,700 रुपये हो गयी है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। हल्की बढ़त के साथ खुल कर यह कारोबार के अंत में 15.00 रुपये या 3.28% की बढ़त के साथ 471.95 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 476.00 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 460.00 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख