शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की जून और तिमाही बिक्री में बढ़त

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) के वाहनों की जून बिक्री में 2% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने जून 2015 में 1,529 वाहनों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में जून 2016 में कंपनी के 1,560 वाहन बिके। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 3,810 वाहनों की बिक्री की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 28.4% की बढ़त के साथ कंपनी के कुल 4,893 वाहन बिके।
बीएसई में शुक्रवार को एसएमएल इसुजु का शेयर गिर कर 1,145.90 रुपये पर बंद हुआ था। एसएमएल इसुजु के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 1,599.90 रुपये और निचला स्तर 645.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!