शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री बढ़ी, शेयर में मजबूती

जून में आयशर मोटर्स की मोटर साइकिल बिक्री 36% बढ़ कर 50,682 हो गयी है।

पिछले साल यानी जून 2015 में कंपनी ने 37,341 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। 350 सीसी तक के इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री जून 2015 के 33,048 के मुकाबले 36% बढ़ कर 44,981 हो गयी है। वहीं 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री भी 33% बढ़ कर 5,701 हो गयी है। जून 2015 मे कंपनी ने 4,293 मोटर साइकिल की बिक्री की थी। इस समान अवधि में कंपनी का निर्यात 118% बढ़ कर 1,622 हो गया है। पिछले साल कंपनी ने 744 मोटरसाकिल का निर्यात किया था। कंपनी ने व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 18.5% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की घरेलू बिक्री में भी 18.6% का इजाफा हुआ है। अप्रैल से जुन तिमाही में कंपनी की बिक्री मात्रा 32.5% बढ़ करह 16,070 यूनिट हो गयी है। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर शुक्रवार के 19,156.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 19,362.75 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार करीब 9.40 कंपनी के शेयर 103.45 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 19,292 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!