शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री घटी, शेयर में गिरावट

सालाना आधार पर जुन महीने में बजाज ऑटो के कुल वाहनों की बिक्री में गिरावट आयी है।

पिछले वर्ष जुन में कंपनी ने कुल 3,31,317 वाहनों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में जुन 2016 में 4% की गिरावट के साथ कंपनी के 3,16,969 वाहनों की बिक्री हुई। इस बीच बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री में भी 5% की गिरावट आयी है और यह 2,73,298 यूनिट रही, जो कि पिछले वर्ष जून में 2,87,582 यूनिट थी। कंपनी ने पिछले वर्ष जून में 1,56,074 वाहनों का निर्यात किया था, जो कि इस वर्ष 21% घट कर 1,23,252 यूनिट हो गयी है। हालाँकि कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की घरेलू बिक्री 22 बढ़ी है और यह 25,092 यूनिट हो गयी है। बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर शुक्रवार के 2,662.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 2,684.40 रुपये पर खुला है। लेकिन इस बढ़त को कायम नहीं रख पाया। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 6.05 रुपये या 0.23% की गिरावट के साथ 2,662.85 रुपये पर चल रहा है। 1 जुलाई को यह शेयर 2,719 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 2,133.15 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख