शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीओएल ऑफशोर (GOL Offshore) को मिला 6 पोत बेचने का आदेश

जीओएल ऑफशोर (GOL Offshore) को 6 पोतों की बिक्री का आदेश मिला है।

कंपनी को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने डीवीबी का कर्ज चुकाने के लिए यह आदेश जारी किया है। जीओएल ऑफशोर डीवीबी की 3.3 करोड़ डॉलर की ऋणी है। इन पोतों की बिक्री मुंबई के उप-शेरिफ के ऑफिस द्वारा की जायेगी।
बीएसई में जीओएल ऑफशोर का शेयर शुक्रवार के 43.00 रुपये के बंद स्तर पर ही सपाट खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 43.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में जीओएल ऑफशोर के शेयर का उच्च स्तर 65.15 रुपये और निचला स्तर 32.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख