शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) खोलेगी 7 नये बुटीक

खबरों के अनुसार आईटीसी (ITC) 7 नये बुटीकों की शुरुआत करेगी।

कंपनी ने अगले 15 महीनों में लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेले के देश में अपनी होटल संपत्तियों पर 6-7 बुटिकों की शुरुआत करने के साथ ही दुनिया में सबसे अच्छी चॉकलेट बेचने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में कंपनी अपने बेंगलुरू में स्थित होटल आईटीसी गार्डेनिया के बुटीक के माध्यम से फैबेले बेचती है।
आज आईटीसी के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में आईटीसी का शेयर शुक्रवार के 252.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 256.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 5.85 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 246.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईटीसी के शेयर का उच्च स्तर 258.85 रुपये और निचला स्तर 178.76 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!