शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

बॉश (Bosch) को कंपनी के निदेशत मंडल ने शेयरों की वापस खरीद के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनी 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 8,78,160 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को प्रति 23,000 रुपये पर कुल 20.20 करोड रुपये में खरीदेगी। ये 8,78,160 शेयर कंपनी की पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 2.79% हैं। बॉश का शेयर आज बीएसई में भारी गिरावट के साथ चल रहा है।
बीएसई में बॉश का शेयर शुक्रवार के 22,603.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 22,300.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे बॉश का शेयर 423.30 रुपये या 1.87% की गिरावट के साथ 22.180.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बॉश के शेयर का उच्च स्तर 26,701.00 रुपये और निचला स्तर 15,752.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख