शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा (Sobha) ने शुरू की नयी परियोजना, शेयर में मजबूती

शोभा ने चेन्नई में नयी आवासीय परियोजना की शुरुआत की है।

कंपनी ने शोभा विनचेस्टर नाम से सुपर लक्जरी अपार्टमेंट को शुरु किया है। यह परियोजना चेन्नई के थोरैपक्कमा- पल्लावरम रोड पर स्थित है। इस परियोजना में 344 यूनिट है जिसमें 1-4 बीएचएके अपार्टमेंट्स होंगे। बीएसई में शोभा के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 329 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 320 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.10 बजे कंपनी के शेयर 3.10 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 328.75 रुपये पर चल रहा है। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 230.05 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 383.90 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!