शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ने कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की उप-समिति ने रविवार को इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

उप-समिति ने 2 रुपये प्रति वाले 16,82,84,309 इक्विटी शेयर 19.76 रुपये प्रति शेयर के अधिमूल्य के साथ 21.76 रुपये प्रति शेयर आवंटित किये हैं। कंपनी ने यह शेयर कुल 3,66,18,66,570 रुपये में जिंदल स्टेनलेस (हिसार) को आवंटित किये हैं।
बीएसई में जिंदल स्टेनलेस का शेयर शुक्रवार के 15.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 15.95 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के साथ ही आज यह शुरुआती कारोबार से ही एक दायरे में चल रहा है। करीब 1.30 बजे जिंदल स्टेनलेस का शेयर 0.10 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 15.95 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 33.50 रुपये और निचला स्तर 14.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख