शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर निर्धारित

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपनी एमसीएलआर निर्धारित की है।

बैंक ने रात भर के लिए 9.15%, एक महीने के लिए 9.20% और तीन महीनों के लिए 9.30% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.35%, एक साल की अवधि के लिए 9.55% और 5 साल के लिए 9.70% होगी। नयी दरें 1 जुलाई से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर ने आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। पंजाब नेशनल बैंक का शेयर शुक्रवार के 105.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 105.60 रुपये पर खुला और करीब 2 बजे यह 7.20 रुपये या 6.84% की उछाल के साथ 112.45 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर का उच्च स्तर 180.50 रुपये और निचला स्तर 69.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख