शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) के गर्म इस्पात के उत्पादन में बढ़त

टाटा स्टील (Tata Steel) ने बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के गर्म इस्पात के उत्पादन में 16.66% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 2.58 मिलियन टन गर्म इस्पात का उत्पादन किया था, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में यह 3.01 मिलियन टन रहा। इसके अलावा कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में 7.69% और बिक्रीयोग्य इस्पात उत्पादन में 5.85% की वृद्धि हुई है।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार के 327.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 330.00 रुपये पर खुला और कारोबार के अंत में यह 3.85 रुपये या 1.18% की मजबूती के साथ 331.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा स्टील के शेयर का उच्च स्तर 364.15 रुपये और निचला स्तर 200.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख