शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) की रेटिंग्स में सुधार, शेयर मजबूत

उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसकी रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए और केयर ने किया है। केयर ने दीर्घावधि बैंक सुविधा की रेटिंग को 3,500 करोड़ ``केयर ए'' से अपग्रेड करके 4,500 करोड़ रु. ``केयर ए+'' कर दिया है। आईसीआरए ने 90 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स की रेटिंग को ``इक्रा ए'' से अपग्रेड करके ``इक्रा ए+'' किया है। इसके आलावा आईसीआरए ने 37.5 करोड़ के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स की रेटिंग को ``इक्रा ए-'' से अपग्रेड करके ``इक्रा ए+'' कर दिया है। बीएसई में उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर सोमवार के 417.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को मजबूती के साथ 420.50 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर में 6.50 रुपये (1.56%) की बढ़त के साथ 423.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!