शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को मिली पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को पर्यावरण और वन मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी तमिलनाडु में 8 अतिरिक्त खोजपूर्ण कुएँ ड्रिल करने के लिए मिली है। हालांकि मंत्रालय ने इस परियोजना में कई शर्तों को भी सूचीबद्ध किया है। कंपनी इन कुओं को खोदने के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मामूली बढ़त के साथ 989.95 रुपये पर खुला है। सोमवार को यह 986.65 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इसने 1,089.50 रुपये के उच्च स्तर को छुआ है, जबकि समान अवधि में यह 819.00 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!