शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सदर्न ऑनलाइन (Southern Online) को मिले 103.19 करोड़ रुपये के ठेके

सदर्न ऑनलाइन बायो (Southern Online Bio) को 103.19 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

कंपनी को आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट से 14,544 किलोलीटर बायोडीजल की आपूर्ति के लिए प्रति वर्ष 79.99 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट से कंपनी को इसके 35 डिपो के लिए 4641.71 किलो लीटर बायोडीजल की आपूर्ति के लिए 23.20 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बीएसई में सदर्न ऑनलाइन का शेयर सोमवार के 8.43 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 10.11 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 1.68 रुपये या 19.93% की बढ़त के साथ 10.11 रुपये पर ही है, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी रहा है, जबकि समान अवधि में यह 3.27 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख