शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोडिसन मेटल्स (Modison Metals) ने किया समझौता

मोडिसन मेटल्स (Modison Metals) ने रूस के रेनोवा ग्रुप के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता भारत में एक नये साझे उद्यम की शुरुआत करने के लिए किया है। इस साझे उद्यम में दोनों कंपनियों की तकनीक द्वारा प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बहुमूल्य धातु उत्पादों का विनिर्माण करने के साथ ही संयुक्त रूप से बेचा जायेगा।
बीएसई में मोडिसन मेटल्स का शेयर सोमवार के 61.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 64.50 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.80 रुपये या 1.31% की बढ़त के साथ 62.00 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 67.40 रुपये और निचला स्तर 36.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख