शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) की इक्विटी शेयर पूँजी हुई 33.94 अरब रुपये

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 33.94 अरब रुपये हो गयी है।

दरअसल बैंक की आवंटन और शेयर ट्रांसफर समिति ने आज हुई अपनी बैठक में 10 रुपये प्रति वाले 51,387 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। बैंक की समिति ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2015 के तहत आवंटित किया है।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर सोमवार के 46.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 46.60 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से हरे निशान पर रहते हुए करीब पौने 1 बजे यह 0.35 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 46.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 73.45 रुपये और निचला स्तर 43.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!