शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीवान हाउसिंग (Dewan Housing) को मिली मंजूरी

दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन की निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल ने कंपनी को 3000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑपश्न के साथ एक या एक से अधिक चरणों में 1000 करोड़ रुपये के गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके राशि जुटाने की मंजूरी दे दी है। बीएसई में दीवान हाउसिंग के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 214.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 212 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर 1.32 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 212.60 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 140.55 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 268 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख