शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी को साझेदारी में मिला 2,523 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 9.33% चढ़े

एचसीसी को रुस की एमएमएस कंपनी के साथ साझेदारी में ठेका मिला है।

कंपनी को मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस,कालबादेवी, गिरगांव और ग्रांट रोड पर चार भूमिगत स्टेशनों सहित भूमिगत मेट्रो लाइन में 4,072 मीटर के गलियारे के निर्माण के लिए 2,523 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में एचसीसी के शेयर आज मंगलवार को सपाट 20.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 22.75 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 20.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर 1.95 रुपये या 9.33% की बढ़त के साथ 22.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!