शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electronic) के निदेशक मंडल की बैठक

टेक्नो इलेक्ट्रिक ऐंड इंजीनियरिंग (Techno Electronic & Engineering) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 14 जुलाई को होगी।

अपनी इस बैठक में निदेशक मंडल के सदस्य बोनस शेयर जारी करने पर विचार विमर्श करेंगे।
बीएसई में टेक्नो इलेक्ट्रिक का शेयर सोमवार के 577.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शानदार मजबूती के साथ 630.00 रुपये पर खुला है। करीब 1.30 बजे टेक्नो इलेक्ट्रिक के शेयर में 29.95 रुपये या 5.19% की बढ़त के साथ 607.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 630.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 418.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!