शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलैक्सो फूटवेयर्स (Relaxo Footwears) की रेंटिंग्स में सुधार

रिलैक्सो फूटवेयर्स ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसकी रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने किया है। आईसीआरए ने दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं के लिए इक्रा ए प्लस अल्पकालिक बैंक सुविधाओं के लिए इक्रा ए 1 प्लस दिया है। बीएसई में रिलैक्सो फूटवेयर्स के शेयर सोमवार के 486.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 485 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 493.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 484.85 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शयर 3.35 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 490 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!