शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 8350 के नीचे

लगातार छे दिन से जारी तेजी को खत्म करते हुए मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकतों के कारण बाजार में दबाव देखने मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 111.89 अंक (0.41%) की गिरावट के साथ 27,166.87 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 27348.66 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27127.30 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 34.75 अंक (0.42%) की कमजोरी के साथ 8,335.95 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,381.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,319.95 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.38% गिर कर 15.3625 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, बैंकिंग, टेलीकॉम, पावर, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.08% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.11% की कमजोरी दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.20% और निफ्टी स्मॉल 100 0.59% बढ़ कर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया में 1.35%, टाटा स्टील में 0.88%, रिलायंस में 0.64%, एलटी में 0.60%, एचडीएफसी में 0.55% और अदाणी पोर्ट्स में 0.54% की मजबूती आयी। दूसरी ओर गेल में 2.45%, पावर ग्रिड में 2.36%, भारती एयरटेल में 2.16%, एनटीपीसी में 1.86%, टाटा मोटर्स में 1.78% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.76% गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 35 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 15 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख