शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसे श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने जुटाये 165 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 165 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 1,650 सुरक्षित, प्रतिदेय और गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर के यह रकम जुटायी है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में मंगलवार को श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद अंत में 7.60 रुपये या 0.61% की गिरावट के साथ 1,231.45 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,252.45 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 1,225.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,261.50 रुपये और निचला स्तर 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख