शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure) की इकाई में सितंबर में होगा उत्पादन शुरू

पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure) ने कहा है कि कंपनी की हरियाणा की नयी विनिर्माण इकाई में सितंबर-अक्तूबर में उत्पादन शुरू होगा।

इस नयी इकाई में वित्त वर्ष 2017-18 में पूर्ण उत्पादन शुरू होगा, जिसके 50-60 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। कंपनी इस नए ग्रीनफील्ड विस्तार हरियाणा परियोजना में 60 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।
बीएसई में मंगलवार को पॉली मेडिक्योर का शेयर मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद अंत में 14.10 रुपये या 3.53% की मजबूती के साथ 413.85 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान पॉली मेडिक्योर का शेयर 420.00 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 399.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 477.40 रुपये और निचला स्तर 238.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!