शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन देशों में मिले स्किपर (Skipper) को 100 करोड़ रुपये के ठेके

स्किपर (Skipper) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को 100 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को ये ठेके घरेलू बाजार सहित केन्या, कैमरून, कांगो, घाना और मलेशिया में ट्रांसमिशन और सबस्टेशन टावर्स की आपूर्ति, खंभे और स्टील कोण के वितरण के लिए मिले हैं।
बीएसई में मंगलवार को स्किपर के शेयर ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की और कारोबार के अंत में 3.65 रुपये या 2.27% की गिरावट के साथ 157.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान स्किपर का शेयर 162.00 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 156.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 219.90 रुपये और निचला स्तर 116.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!