शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण से आयी जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) के शेयर में गिरावट

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद जीएम ब्रेवरीज के शेयर में गुरुवार सुबह से ही गिरावट है।

कंपनी के शेयर पिछले बंद स्तर 616.20 रुपये के मुकाबले आज गुरुवार को 24.7 रुपये की कमजोरी के साथ 591.50 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.55 बजे कंपनी के शेयर 25.10 रुपये या 4.07% की गिरावट के साथ 591.10 रुपये पर चल रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में जीएम ब्रेवरीज का लाभ 20.83% घट कर 12.58 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही कंपनी को 15.89 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 81.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.64% बढ़ कर 89.05 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 15.9 करोड़ रुपये से घट कर 12.6 करोड़ रुपये हो गया है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!