शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalpataru Power Transmission ) को मिला ठेका, शेयर 3.85% उछले

बीएसई में कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन के शेयर मे गुरुवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 261.80 रुपये पर खुले। पूर्वहान करीब 11.21 बजे कंपनी के शेयर में 9.85 रुपये या 3.85% की बढ़त के साथ 266 पर चल रहा है। कंपनी को सेनेगल गणराज्य में 225 केवी ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन के निर्माण के लिए 1340 करोड़ रूपये का ठेका मिला है। यह टर्नकी परियोजना एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया की एनईआईए खरीदार ऋण योजना द्वारा वित्तपोषित है। कंपनी को दूसरा टर्नकी परियोजना अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य में 500 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए 575 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह परियोजना एडीबी द्वारा वित्त पोषित है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख