शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसीपी (KCP) की रेटिंग्स में सुधार

केसीपी ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसकी रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने किया है। क्रिसिल बैंक सुविधा को क्रिसिल बीबीबी प्लस/पॉजिटिव से क्रिसिल ए-/स्टेबल रेटिंग दी है। अल्पकालिक बैंक सुविधा की रेटिंग को अपग्रेड करके क्रिसिल ए2 से क्रिसिल ए2+ रेटिंग दी है। इसी तरह 70 करोड़ रूपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स को क्रिसिल बीबीबी+/पॉजिटिव से क्रिसिल ए-/स्टेबल और 90 करोड़ फिक्स्ड डिपोजिट को एफए-/पॉजिटिव से अपग्रेड करके एफए स्टेबल रेटिंग प्रदान की है। बीएसई में केसीपी का शेयर बुधवार के 91.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 91.45 रुपये पर खुला। पूर्वाहन करीब 11.45 बजे कंपनी के शेयर में 0.05 रुपये या 0.05% की बढ़त के साथ 91.80 रुपये पर चल रहा हैं। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख