शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सतलुज टेक्सटाइल्स (Sutlej Textiles) की रेटिंग्स में सुधार, शेयर 2.35% की बढ़त

सतलुज टेक्सटाइल्स की रेटिंग्स में सुधार हुआ।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर ने किया है। केयर ने कंपनी की बैंक ऋण सुविधा (टर्म लोन) दीर्घावधि/अल्पकालिक बैंक सुविधा की रेटिंग को (फंड आधारित) ``केयर एए -'' से अपग्रेड करके ``केयर एए'' किया है। वहीं अल्पकालिक बैंक सुविधा (गैर फंड आधारित) और वाणिज्य पेपर की रेटिंग को ``केयर ए1 + कर दिया है। बीएसई में सतलुज टेक्सटाइल्स के शेयर में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 686 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 697.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 682.10 रुपये तक फिसला। कारोबार बंद होने पर कंपनी के शेयर 15.95 रुपये या 2.35% की बढ़त के साथ 694.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख