शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली मंजूरी, शेयर में मजबूती

मंजूरी मिलने के बाद बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 769.90 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10 बजे कंपनी के शेयर 12.60 रुपये या 1.65% की तेजी के साथ 775.70 रुपये पर चल रहा है। खबरों के मुताबिक दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को मेथेनामाइन हिप्पुरेट ओरल दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का उपयोग मूत्र संक्रमण बिमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!