शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का लाभ बढ़ा, शेयर में मजबूती

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का लाभ 45.7% बढ़ कर 95 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली साल की समान अवधि में बैंक को 65.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में बैंक की आय 1480.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.46% बढ़ कर 1,620.7 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक के शुद्ध एनपीए भी 1.21% बढ़ कर 2.89% हो गया है। बीएसई में साउथ इंडियन बैंक के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ 22.75 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 23.20 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 22.10 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर बैंक के शेयर 0.35 रुपये या 1.57% की बढ़त के साथ 22.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!