शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदावरी पॉवर (Godawari Power) के शेयर में 2.43% की गिरावट

गोदावरी पॉवर ऐंड इस्पात ने बीएसई को सूचित किया है कि रेटिंग में निम्न संशोधित किया हैं।

कंपनी की रेटिंग्स में संशोधन भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर ने किया है। केयर ने दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं के लिए केयर बीबीबी+, अल्पकालिक बैंक सुविधाओं के लिए केयर ए 3+, 20 करोड़ रुपये के सीपी / एसटीडी के लिए केयर ए 3+ और 76.67 करोड़ रुपये के गैर परिवर्तनीय डिबेंचर के लिए केयर बीबीबी+ रेटिंग्स दी है। बीएसई में गोदावरी पावर के शेयर आज शुक्रवार को 1.45 रुपये या 2.43% की गिरावट के साथ 58.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 59.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 58 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!