शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैमन इंडिया (Gammon India) की सहायक कंपनी ने खरीदी नयी कंपनी

गैमन इंडिया (Gammon India) ने बीएसई को जानकारी दी इसकी सहायक कंपनी ने एक कंपनी खरीदी है।

गैमन रिटेल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने निकिएस मेटल्स की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने इसके कुल 1,00,000 शेयर प्रति 35 रुपये कुल 35,00,000 लाख रुपये में खरीद लिये हैं। निकिएस मेटल्स एक असूचीबद्ध कंपनी है।
बीएसई में गैमन इंडिया का शेयर सपाट 16.85 रुपये पर ही बंद हुआ था। कल कंपनी का शेयर 17.45 रुपये पर खुला जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा। दूसरी ओर यह 16.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 21.80 रुपये और निचला स्तर 10.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!