शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) करेगी दो समझौते

वेदांत (Vedanta) अफ्रीकी कंपनियों के दो समझौते करेगी।

कंपनी का समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर उनके साथ जायेगा और वहाँ की दो कंपनियों के साथ समझौते करेगा। कंपनी अफ्रीका महाद्वीप में अपनी मौजूदगी और बढ़ाना चाहती है। हाल ही में कंपनी ने 40 करोड़ डॉलर के पूंजी निवेश के साथ ब्लैक माउंटेन माइनिंग पर गेम्स्बर्ग जिंक परियोजना की शुरुआत की है। इसके अलावा अफ्रीका में जाम्बिया में कंपनी तांबे की खानों में खुदाई के अलावा दक्षिण अफ्रीका में ब्लैक माउंटेन माइनिंग पर ध्यान बढ़ा रही है। वेदांत के पास नामीबिया में स्कॉरपियन जिंक में जस्ता धातु की भी खदानें हैं।

शुक्रवार को बीएसई में वेदांत का शेयर 0.20 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 143.05 रुपये पर बंद हुआ था। कल कंपनी का शेयर 145.00 रुपये पर खुला और 145.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर यह 141.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 148.90 रुपये और निचला स्तर 58.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख