शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

8 के माइल्स सॉफ्टवेयर (8K Miles Software) का लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 8 के माइल्स सॉफ्टवेयर सर्विसेज को को 24.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 150.25% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 9.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इस समान अवधि में कंपनी की आय पिछले साल के 50.63 करोड़ रुपये के मुकाबले 105.19% बढ़ कर 103.89 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 132% बढ़ कर 36.78 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में 8K माइल्स सॉफ्टवेयर के शेयर शुक्रवार को 193.25 रुपये या 10.88% की बढ़त के साथ 1970.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारके दौरान यह शेयर 2005 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1786.85 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख