शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के निदेशक मंडल की बैठक

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 15 जुलाई को होगी।

इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने और वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने पर विचार किया जायेगा। कल हैटसन एग्रो के शेयर में बढ़त का रुख रहा।
शुक्रवार को बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 28.00 रुपये या 6.05% की मजबूती के साथ 490.55 रुपये पर बंद हुआ था। कल कंपनी का शेयर 468.85 रुपये पर खुला और 504.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। दूसरी ओर यह 465.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 357.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!