शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरमान फाइनेंशियल (Arman Financial) के निदेशक मंडल ने लिए बड़े फैसले

अरमान फाइनेंशियल (Arman Financial) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में दो अहम फैसले लिए हैं।

कंपनी के निदेशक मंडल ने गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों से 100 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी के साथ ही कंपनी की ऋण लेने की सीमा भी बढ़ा कर 200 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इन फैसलों को लागू करने के लिए कंपनी को शेयरधारकों से मंजूरी लेनी है।
बीएसई में शुक्रवार को अरमान फाइनेंशियल के शेयर में गिरावट रही थी और यह 252.40 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 290.00 रुपये और निचला स्तर 121.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!