शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने किया दक्षिण अफ्रीका में निवेश

सिप्ला (Cipla) ने दक्षिण अफ्रीका में 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने वहाँ बायोटेक संयंत्र में यह निवेश किया है। इस निवेश के जरिये सिप्ला का लक्ष्य कैंसर दवाओं को सस्ती बनाना और बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है।
बीएसई में सिप्ला का शेयर शुक्रवार के 519.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 525.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे सिप्ला का शेयर 2.45 रुपये या 0.47% की बढ़त के साथ 522.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 748.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 458.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख