शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने अपने अप्रैल-जून तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

बैंक की आय और लाभ दोनों में बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही कंपनी का लाभ 525.04 करोड़ रुपये रहा था, जो कि वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 661.38 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की आय भी 3,485.11 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,264.66 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 25.96% और आय में 22.36% की बढ़त हुई है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर शुक्रवार के 1,126.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,146.75 रुपये पर खुला है। करीब 3 बजे इंडसइंड बैंक का शेयर 4.95 रुपये या 0.44% की बढ़त के साथ 1,121.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,147.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 799.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख