शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने टीवीएस एक्सएल 100 को बाजार में उतारा

टीवीएस मोटर ने फोर स्ट्रोक टीवीएस एक्सएल 100 को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने पश्चिम बंगाल में फोर स्ट्रोक टीवीएस को लॉन्च किया है। टीवीएस एक्सएल 100 को आज के ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। टीवीएस एक्सएल में 99.7सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन है जो 60 केएमपीएस की गति और बेहतरीन पिकअप के साथ 4.2पीएस का पावर देता है। बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 300 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 301.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 297.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.17 बजे कंपनी के शेयर 1.60 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 299 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख