शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्स इंडस्ट्रीज (Lux Industries) ने रखा कारोबार का बड़ा लक्ष्य

खबरों के अनुसार (Lux Industries) ने अगले 5 सालों में अपने कारोबार का लक्ष्य तय कर लिया है।

कंपनी ने अगले 5 सालों में अपना कारोबार बढ़ कर 2,000 करोड़ रुपये करने की योजना बनायी है। आज लक्स के शेयर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
बीएसई में लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 625.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 624.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 3.20 बजे लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 1.60 रुपये या 0.26% की मामूली गिरावट के साथ 624.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 781.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 534.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!