शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण से आयी सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयर में तेजी

बीएसई में सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 205.70 रुपये पर खुले। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को दक्षिण अफ्रीका में दो उत्पादों के लिए पेटेंट मिल गया है। इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोजनरेटिव रोगों से सम्बंधित विकारों के इलाज के लिए किया जाएगा। यह पैटेंट क्रमशः 2028 और 2032 तक वैध है। इस खबर की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। पूर्वाह्न करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर 5 रुपये या 2.45% की मजबूती के साथ 209.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!