शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

डॉ. रेड्डीज लैब ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी की नामांकन, शासन और मुआवजा समिति ने ईएसओएस 2002 के तहत 5 रुपये मूल कीमत के 78,533 इक्विटी शेयरों और एडीआर स्टॉक ऑप्शन योजना 2007 के तहत 5 रुपये मूल कीमत के 11,757 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। बीएसई में डॉ.रेड्डीज के शेयर आज मंगलवार को सपाट खुले। पूर्वाहन करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 24.10 रुपये या 0.67% की गिरावट के साथ 3,592 रुपये पर चल रहा है। 21 जनवरी 2016 को यह शेयर 2,750 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 4,382.95 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख