शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट (IL&FS Investment) खरीदेगी 2,00,000 शेयर

आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट (IL&FS Investment) अपनी सहायक कंपनी आईआईएमएल असेट एडवाइजर्स के 2,00,000 इक्विटी शेयर खरीदेगी।

कंपनी ये शेयर प्रति 190 रुपये कुल 38,00,000 रुपये में खरीदेगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 11 जुलाई को हुई अपनी बैठक में इसके लिए मंजूरी दे दी है।
बीएसई में सोमवार को आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट का शेयर 18.00 रुपये पर बंद हुआ और आज इसने मामूली बढ़त के साथ 18.10 रुपये पर शुरुआत की। एक दायरे में कारोबार करते हुए करीब 12 बजे आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट का शेयर 0.10 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 17.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर 22.75 रुपये और निचला स्तर 12.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!