शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसे मिले करियर पॉइंट (Career Point) को 4.2 करोड़ रुपये

करियर पॉइंट (Career Point) को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से 4.2 करोड़ रुपये मिले हैं।

कंपनी को यह रुपये बतौर ऋण एनएसडीसी से मिल हैं। एनएसडीसी करियर पॉइंट को इसकी सहायक कंपनी के लिए कुल 12.6 करोड़ रुपये का ऋण दो साल के भीतर किस्तों में देगी। 4.2 करोड़ रुपये इसी ऋण की पहली किस्त है।
बीएसई में सोमवार को करियर पॉइंट का शेयर 118.85 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 123.15 रुपये पर शुरुआत की। करीब साढ़े 12 बजे करियर पॉइंट का शेयर 0.75 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 119.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर 169.90 रुपये और निचला स्तर 94.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख