शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के निदेशक मंडल की बैठक

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 26 जुलाई को होगी।

इस बैठक में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी के सदस्यों को पूर्ण चुकता बोनस इक्विटी शेयर जारी पर भी विचार किया जायेगा।
बीएसई में सोमवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 8,571.55 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 8,600.00 रुपये पर शुरुआत की। करीब 3 बजे बजाज फाइनेंस का शेयर 58.50 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 8,630.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर 8,715.00 रुपये और निचला स्तर 4,678.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!