शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर कैपिटल ट्रस्ट (Capital Trust) के शेयर 4.99% उछले

कैपिटल ट्रस्ट ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 160% बढ़ कर 9.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 3.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 12.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 95% बढ़ कर 23.6 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में कैपिटल ट्रस्ट के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 487.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 487.85 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 480 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 23.20 रुपये या 4.99% की बढ़त के साथ 487.85 रुपये तक पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख